खिताब जीतने वाली पहली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन सकती है ‘पैरासाइट’, 'जोकर' के वॉकिन फीनिक्स बेस्ट एक्टर के बड़े दावेदार - G.News,ALL IN ONE NEWS BRAKING NEWS , NEWS , TOP BRAKING NEWS, G.News, HINDI NEWS top braking news,

G.News,ALL IN ONE NEWS  BRAKING NEWS , NEWS , TOP BRAKING NEWS, G.News, HINDI NEWS top braking news,

ALL IN ONE NEWS BRAKING NEWS , NEWS , TOP BRAKING NEWS, G.News, HINDI NEWS top braking news, india tv ,news , aaj tak , abp news, zews

Breaking News

ads

Post Top Ad

Responsive Ads Here

90% off

Sunday, 9 February 2020

खिताब जीतने वाली पहली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन सकती है ‘पैरासाइट’, 'जोकर' के वॉकिन फीनिक्स बेस्ट एक्टर के बड़े दावेदार

हॉलीवुड डेस्क. 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है।अवॉर्ड सेरेमनी में शिरकत करने पहुंचे सेलेब्स का रेड कार्पेट वॉक जारी है। सिने जगत के सबसे बड़े पुरस्कारऑस्कर में फिल्म अचीवमेंट्स के लिए 24 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे। इस बार 11 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई टॉड फिलिप्सकी ‘जोकर’पर सभी की निगाहें हैं। वॉकिनफीनिक्स फिल्म के लिए साल का पांचवा अवॉर्ड जीत सकते हैं। वहीं, बॉन्ग जून हो निर्देशितसाउथ कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट’ बेस्ट पिक्चर अवॉर्ड जीतने वाली पहलीनॉन-इंग्लिश फिल्म बन सकती है।

ऑस्कर में इस बार खास

  • सैम मेंडिस 20 साल बाद ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं।आखिरी बार 2020 में‘अमेरिकन ब्यूटी’ के लिएअवॉर्ड मिला था।
  • हॉलीवुड के लीजेंड मार्टिन स्कोरसेस सबसे ज्यादा 9 नॉमिनेशन पाने वाले जीवितनिर्देशकहैं। मार्टिन को नेटफ्लिक्स स्टूडियो की फिल्म ‘द आयरिशमैन’के लिए बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
  • बेस्ट एक्ट्रेस और गाने स्टैंड अप के लिए दो कैटेगरी में नॉमिनेट हुईं सिंथिया इरिवो भी जीतकर नया रिकॉर्ड बना सकती हैं। अगर सिंथिया एक भी कैटेगरी में जीतती हैं तो एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड जीतने वाली 16वीं सेलेब बन जाएंगी।
  • ‘लिटिल वुमन’ के लिए नॉमिनेट हुई 25 वर्षीय साओर्स रोनन चार बार बेस्ट एक्ट्रेस नॉमिनेशन पाने वाली दूसरी सबसे युवाएक्ट्रेस बन गई हैं। इसस पहले जेनिफर लॉरेंस को यह उपलब्धि हासिल है।
  • इस साल भीकिसी महिला डायरेक्टर को नॉमिनेशन नहीं मिला है। वहीं, सिंथिया इरिवो नॉमिनेशन पाने वाली एकमात्र अश्वेत एक्ट्रेस हैं।
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रोडक्शन में बनी ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ भी ऑस्कर की रेस में है। जीत सकती है बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार।
  • म्यूजिक कम्पोजर जॉन विलियम्स इतिहास में सबसे ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन (52) पाने वाले जीवित कलाकारहैं। जॉन से ज्यादा नॉमिनेशन (59) वॉल्ट डिज्नी को हासिल हैं।

‘जोकर’ को मिले हैं सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
साल 2019 की सबसे चर्चित फिल्म थी‘जोकर’। इस साल फिल्म को सबसे ज्यादा कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। वॉकिन फीनिक्स की इस फिल्म ने बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर, पिक्चर समेत 11 बड़े नॉमिनेशन अपने नाम किए हैं। डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर पर आधारित इस फिल्म में जोकर का ओरिजिन दिखाया गया है। फिल्म में आर्थर फ्लेक का मुख्य किरदार निभाने वाले वॉकिन ने बेस्ट एक्टर कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब और सैग अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म क्रिटिक्स के मुताबिक वे ऑस्कर भी जीत सकते हैं।

‘जोकर’ के बाद नॉमिनेशन के मामले में दूसरे नंबर पर ‘1917’, ‘द आयरिशमैन’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ हैं। तीनों फिल्मों को 10 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं ‘पैरासाइट’,‘लिटिल वुमन’, ‘मैरिज स्टोरी’ और ‘जोजो रैबिट’ ने 6 नॉमिनेशन पाने में सफलता हासिल की है।

रोसा जाएगा 70 फीसदी शाकाहारी भोजन
अंग्रेजी वेबसाइट वैरायटी के मुताबिक ऑस्कर में इस बार 70 फीसदी शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। वहीं, एलईडी लाइट्स और 1500 रीसायकल बोतलों का उपयोग किया जाएगा। डिनर की जिम्मदेरी निभा रहेवुल्फगैंग पुक26वीं बार ईवेंट को संभालेंगे। इससे पहले हुए 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में पहली बार केवल शाकाहारी भोजन परोसा गया था।

रैमी मलिक और ओलिविया कोलमैन ने जीता था बेस्ट एक्टर का खिताब

साल 2019 में हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म ‘ग्रीन बुक’ ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीता था। वहीं, ‘बोहेमियन रैपसोडी’ के लिए रैमी मलिक ने बेस्ट एक्टर और‘द फेवरेट’ के लिए ओलिविया कोलमैन ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताबजीता था।बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार फिल्म ‘रोमा’ के लिए अल्फोंसो कुरों ने अपने नाम किया था।

कैटेगरी नॉमिनेशन विजेता
बेस्ट एक्टर - लीडिंग रोल

एंटोनियो बेंडेरस (पेन एंड ग्लोरी),

लियोनार्डो डि कैपरियो (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड),

एडम ड्राइवर (मैरिज स्टोरी),

जोकिन फीनिक्स (जोकर),

जोनाथन प्राइस (द टू पोप्स)

बेस्ट एक्ट्रेस -लीडिंग रोल

सिंथिया इरिवो (हैरियट),

स्कारलेट जॉनसन (मैरिज स्टोरी),

साओर्स रोनन (लिटिल वुमन),

चार्लीज थैरॉन (बॉम्बशैल),

रीनि जेलवेगर (जूडी)

बेस्ट पिक्चर

फोर्ड v फरारी,

द आयरिशमैन,

जोजो रैबिट,

जोकर,

लिटिल वुमन,

मैरिज स्टोरी,

1917,

वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड,

पैरासाइट

बेस्ट डायरेक्टिंग

द आयरिशमैन (मार्टिन स्कोरसेस),

जोकर (टॉड फिलिप्स),

1917 (सैम मेंडेस),

वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (क्विंटन टैरेंटीनो),

पैरासाइट (बॉन्ग जून हो)

बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म

कॉर्पस क्रिस्टी,

हनीलैंड,

लेस मिजरेबल्स,

पेन एंड ग्लोरी,

पैरासाइट

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म

हाउ टू ट्रेन योर ड्रेगन,

आय लॉस्ट माय बॉडी,

क्लॉस,

मिसिंग लिंक,

टॉय स्टोरी

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री

अमेरिकन फैक्ट्री,

द केव,

द एज ऑफ डेमोक्रेसी,
फॉर सामा,

हनीलैंड

बेस्ट डाक्यूमेंट्री - शॉर्ट सब्जेक्ट

इन द एबसेंस,

लर्निंग टू स्केटबोर्ड इन ए वॉरजोन(इम यू आर ए गर्ल),

लाइफ ओवरटेक्स मी,

सेंड लुइस सुपरमैन,

वॉक रन चा चा

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी

दआयरिशमैन (रॉड्रिगो प्रीटो),

जोकर (लॉरेंस शेर),

दलाइटहाउस (जारिन ब्लास्क),

1917 (रॉजर डीकिंस),

वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (रॉबर्ट रिचर्डसन)

बेस्टलाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म

ब्रदरहुड,

नेफ्ता फुटबॉल क्लब,

द नेबर्स विंडो,

सारिया,

ए सिस्टर

बेस्टएनिमेटेड शॉर्ट फिल्म

डिकेरा(डॉटर),

हेयर लव,

किटबुल,

मैमोरेबल,

सिस्टर

बेस्टओरिजिनल स्कोर

जोकर (हिल्डर गुड्नाडोटिर),

लिटिल वुमन (एलेंक्जेंडर डेस्प्लाट),

मैरिज स्टोरी (रेंडी न्यूमैन),

1917 (थॉमस न्यूमैन)

स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर (जॉन विलियम्स)

बेस्टफिल्म एडिटिंग

फोर्ड v फरारी (माइकल मैकस्कर और एंड्रयू बकलैंड),

द आयरिशमैन (थेलमा शूंमेकर),

जोजो रैबिट (टॉम ईगल्स),

जोकर (जेफ ग्रोथ),

पैरासाइट (यांग जिनमाओ)

बेस्ट एक्टर - सपोर्टिंग रोल

टॉम हैंक्स (अ ब्यूटिफुल डे इन नेबरहुड),

एंथनी हॉपकिन्स (द टू पोप्स),

अल पचीनो (द आयरिशमैन),

जो पेस्की (द आयरिशमैन),

ब्रेड पिट (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड)

बेस्ट एक्ट्रेस -सपोर्टिंग रोल

कैथी बेट्स (रिचर्ड ज्वैल),

लॉरा डर्न (मैरिज स्टोरी),

स्कारलेट जॉनसन (जोजो रैबिट),

फ्लॉरेंस पघ (लिटिल वुमन),

मार्गोट रॉबी (बॉम्बशैल)

बेस्ट साउंड एडिटिंग

डोनाल्ड सिल्वेस्टर (फोर्ड v फरारी),

एलन रॉबर्टमरे (जोकर),

ओलिवर टार्ने और रशेल टाटे (1917),

वायली स्टेटमैन (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड),

मैथ्यू वुड और डेविड अकॉर्ड (स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर)

बेस्टसाउंड मिक्सिंग

एड आस्ट्रा,

फोर्डv फरारी,

जोकर,

1917,

वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड

बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल

बॉम्बशैल (काजू हिरो, एने मॉर्गन, विवियन बेकर),

जोकर (निकी लेडरमैन, के जार्जियू)

जूडी (जेरेमी वुडहेड),

मेलफिसेंट (पॉल गूच, आर्जन टूटन, डेविड व्हाइट),

1917 (नाओमी डोन, ट्रिस्टन वर्सलुइस, रेबेका कोल)

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स

एवेंजर्स एंडगेम,

द आयरिशमैन,

द लॉयन किंग,

1917,

स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर

बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले

द आयरिशमैन,

जोजो रैबिट,

जोकर,

लिटिल वुमन,

द टू पोप्स

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले

नाइव्स आउट,

मैरिज स्टोरी,

1917,

वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड,

पैरासाइट

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग

आय कॉन्ट लेट यू थ्रो योरसेल्फ अवे (टॉय स्टोरी),

आय एम गोना लव मी अगेन (रॉकेटमैन),

आय एम स्टैंडिंग विद यू (ब्रेकथ्रू),

इंटू द अन्नोन (फ्रोजन 2),

स्टैंड अप (हैरियट)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

द आयरिशमैन

(प्रोडक्शन डिजाइन: बॉब शॉ, सेट डेकोरेशन: रेजिना ग्रेव्स),

जोजो रैबिट

(प्रोडक्शन डिजाइन: रा विंसेंट, सेट डेकोरेशन: नोरा सोपकोवा),

1917

(प्रोडक्शन डिजाइन: डैनिस गैसनर, सेट डेकोरेशन: ली सैंडलस),

वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड

(प्रोडक्शन डिजाइन: बार्बरा लिंग, सेट डेकोरेशन: नैंसी हाई),

पैरासाइट

(प्रोडक्शन डिजाइन: ली हा जून, सेट डेकोरेशन: चू वॉन वू)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन

द आयरिशमैन (सैंडी पॉवेल और क्रिस्टोफर पीटरसन),

जोजो रैबिट (मायेस सी रोबियो),

जोकर (मार्क ब्रिजेस),

लिटिल वुमन (जैकलीन डुरन),

वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (एरियन फिलिप्स)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oscars 2020 Winners Live | Oscar Awards 2020 Announcement Live Today Winners Complete List Best Picture Actor Actress Latest News and Updates On 92nd Academy Awards


source https://www.bhaskar.com/international/news/oscar-awards-2020-announcement-live-today-winners-complete-list-picture-actor-actress-latest-news-updates-on-92nd-academy-awards-126712166.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages