‘खाली पीली’ की रिलीज से होगा फिल्म देखने की नई डिजिटल व्यवस्था का आगाज, दर्शकों को मूवी देखने के लिए हर बार चुकानी होगी कीमत - G.News,ALL IN ONE NEWS BRAKING NEWS , NEWS , TOP BRAKING NEWS, G.News, HINDI NEWS top braking news,

G.News,ALL IN ONE NEWS  BRAKING NEWS , NEWS , TOP BRAKING NEWS, G.News, HINDI NEWS top braking news,

ALL IN ONE NEWS BRAKING NEWS , NEWS , TOP BRAKING NEWS, G.News, HINDI NEWS top braking news, india tv ,news , aaj tak , abp news, zews

Breaking News

ads

Post Top Ad

Responsive Ads Here

90% off

Monday, 7 September 2020

‘खाली पीली’ की रिलीज से होगा फिल्म देखने की नई डिजिटल व्यवस्था का आगाज, दर्शकों को मूवी देखने के लिए हर बार चुकानी होगी कीमत

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘खाली-पीली’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर ZEE 5 और जी-प्‍लेक्‍स पर रिलीज होगी और इसके साथ ही डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर प्राइसिंग की एक नई परंपरा का आगाज हो जाएगा। जी-प्लेक्स एक 'Pay-Per-View' प्लेटफॉर्म है, जिसमें हर बार किसी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को जेब ढीली करना होगी।

इससे पहले तक ZEE5 या अन्य डिजिटल प्‍लेटफॉर्म अपनी सब्‍स‍क्रिप्‍शन फीस में ही दर्शकों को नई फिल्‍में दिखाते रहे हैं। लेकिन आगे से ऐसा नहीं होगा। ‘खाली पीली’ को जी स्‍टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और इस बारे में कंपनी के सीईओ शारिक पटेल ने दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में अपनी रणनीति के बारे में बताया।

Q- हर फिल्‍म के लिए कितनी कीमत अदा करनी होगी?

शारिक- 'जैसे टाटा स्‍काई पर शोकेस है, जहां 99 रूपए में आप नई पिक्‍चर देख पाते हैं, वैसे ही यहां भी होगा। वो कीमत अभी हम लोग डिसाइड कर रहे हैं। उसकी अनाउंसमेंट होगी। मगर वो कीमत यकीनन एक इंसान के मल्‍टीप्‍लेक्‍स में जाकर फिल्‍म देखने का जो औसत खर्च है, उसके बराबर होगी। यहां उतने में पूरी फैमिली फिल्‍म का मजा लेगी।'

Q- ट्रैवेलिंग, फूड, बेवरेज मिलाकर ना?

शारिक- 'जी, घर से नजदीकी मल्‍टीप्‍लेक्‍स जाने और इंटरवल में खाने वाने का जो भी खर्च है, उसका औसत। मान लीजिए कि टिकट 150 रुपए और जो बेवरेज मिलाकर 1000 रुपए खर्च आता है, उतना तो नहीं, मगर एवरेज प्राइसिंग रहेगी। हम रिलीज के नजदीक उसे बताएंगे।'

Q- रिलीज डेट गांधी जयंती पर ही क्‍यों?

शारिक- 'एक तो यह कि फिल्‍म का थोड़ा बहुत पैच वर्क हो रहा था। दूसरा यह कि जीटीवी खुद नब्‍बे के दशक में 2 अक्‍टूबर को लॉन्‍च हुआ था। तो हमने इस नई सर्विस को लाने के लिए यही डेट फाइनल की है। साथ में ये बड़ा हॉलिडे भी है। जो लोग अनलॉक फेज में भी काम पर जा रहे होंगे, वो भी 2 अक्‍टूबर को छुट्टी वाले दिन इसे देख सकेंगे। हम इसे बिल्कुल उसी तरह रिलीज करेंगे, जैसे किसी फिल्‍म की ओटीटी पर रिलीज होती रही है।'

Q- क्‍या आप लोग भी वासु भगनानी की तरह सिनेमाघर वालों का वेट कर रहे थे? फ्री हैंड चाह रहे थे?

शारिक- 'नहीं। हम लोगों का यह स्‍टैंड अलोन फैसला था। सिनेमाघर जब खुलेंगे तब देखेंगे। तब तक हम लोग हर महीने काफी हिंदी और रीजनल पिक्‍चरें इस प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। थिएटर्स चालू हों या न हो।'

Q- हालांकि नेटफ्ल‍िक्‍स और अमेजन वाले तो अलग से पैसा नहीं ले रहे हैं नई फिल्‍मों के लिए?

शारिक- 'वो उनका मॉडल है। यह हमारा पैटर्न है। हमने भी जब ‘गुंजन सक्‍सेना’ नेटफ्लि‍क्‍स वालों को बेची थी तो वो पैकेज डील में थी। अब हम नया मॉडल लेकर आए हैं। अब सब्‍सक्राइबर तय करेंगे कि छुट्टियों पर लोग एक नॉमिनल प्राइस पर नया कंटेंट देखना चाहते हैं कि नहीं।'

Q- स्‍टार किड्स के प्रति नफरत के इस माहौल में रिलीज करना कितना सही है? ‘सड़क 2’ को ट्रोलर्स ने आईएमडीबी पर 1.2 की रेटिंग तक पहुंचा दिया?

शारिक- 'जिनको ट्रोल करना है, वो तो ट्रोल करेंगे ही। ट्रोल के डर से हम अपनी जिंदगी के फैसले लेने लगें तो हमें घर दुबक कर ही बैठ जाना होगा। ट्रोलिंग अब न्‍यू नॉर्मल हो चुका है। यह बात ईशान और अनन्‍या भी जानते हैं। अमिताभ बच्‍चन तक को लोग ट्रोल कर देते हैं। मैं चिंतित नहीं हूं। फिल्‍म को मेरिट पर देखिए। जिनको हेट करना है वो करे। हेटर्स को अपना काम करने दें।'

Q- यानी अनन्‍या और ईशान बाहर निकल मीडिया को फेस करेंगे?

शारिक- 'वही तैयारियां चल रही हैं। जो जूम इंटरव्‍यूज होने हैं आप लोगों के साथ वो होंगे। हालांकि ये नॉर्मल दिनों के मुकाबले जरा सीमित होंगे। हमने कदम उठाया है। देखते हैं अब पब्ल‍िक कैसे रिएक्‍टर करती है।'

फिल्म के एक गाने में दिखेंगे 12 तरह के डांस फॉर्म

सोमवार को फिल्‍म की रिलीज डेट तो अनाउंस हुई ही, साथ में इसका गाना ‘बियॉन्‍से शर्मा जाएगी’ भी रिलीज हुआ। इसे कुमार और राजशेखर ने लिखा है। इसमें 12 तरह के डांस फॉर्म शामिल किए गए हैं। वो लॉकिंग, पॉपिंग, हिप-हॉप, बैले, हाउज, कलरी, कत्‍थक, रिंग, फायर जगलिंग, बी-बॉयिंग, कलरीपयट्ट प्रमुख हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
inauguration of new tradition of pricing with 'khaali-peeli', 'trollers & trolling' have now been considered as 'new normal' from Ishaan-Ananya


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/inauguration-of-new-tradition-of-pricing-with-khaali-peeli-127694821.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages