मोदी के 'स्पेशल-72' : जानें कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला स्‍वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों की लिस्‍ट में कौन-कौन - G.News,ALL IN ONE NEWS BRAKING NEWS , NEWS , TOP BRAKING NEWS, G.News, HINDI NEWS top braking news,

G.News,ALL IN ONE NEWS  BRAKING NEWS , NEWS , TOP BRAKING NEWS, G.News, HINDI NEWS top braking news,

ALL IN ONE NEWS BRAKING NEWS , NEWS , TOP BRAKING NEWS, G.News, HINDI NEWS top braking news, india tv ,news , aaj tak , abp news, zews

Breaking News

ads

Post Top Ad

Responsive Ads Here

90% off

Sunday 9 June 2024

मोदी के 'स्पेशल-72' : जानें कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला स्‍वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों की लिस्‍ट में कौन-कौन

भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. अपने पिछले दो कार्यकालों में पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करने वाले मोदी इस दफा, हालांकि गठबंधन सरकार की अगुआई करेंगे. वह एक ऐसे मंत्रिमंडल का नेतृत्व करेंगे जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों को शामिल कर पुरस्कृत किया गया है और साथ ही पूर्ववर्ती सरकार में शामिल रहे वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों पर भरोसा जताया गया है.

मोदी के साथ, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी और 30 कैबिनेट मंत्रियों, 5 स्‍वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों और 36 राज्‍य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

PM के साथ शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्री:

  1. राजनाथ सिंह 
  2. अमित शाह
  3. नितिन गड़करी
  4. जेपी नड्डा
  5. शिवराज सिंह चौहान
  6. निर्मला सीतारमण
  7. एस जयशंकर
  8. मनोहर लाल खट्टर 
  9. एचडी कुमारस्वामी
  10. पीयूष गोयल
  11. धर्मेन्द्र प्रधान
  12. जीतन राम मांझी
  13. राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह
  14. सर्बानंद सोनोवाल
  15. डॉ वीरेंद्र कुमार
  16. किंजरापु राम मोहन नायडू
  17. प्रह्लाद जोशी
  18. जुएल ओरम
  19. गिरिराज सिंह
  20. अश्विनी वैष्णव
  21. ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया
  22. भूपेन्द्र यादव
  23. गजेंद्र सिंह शेखावत
  24. अन्नपूर्णा देवी 
  25. किरण रिजिजू
  26. हरदीप सिंह पुरी 
  27. मनसुख मंडाविया
  28. जी किशन रेड्डी
  29. चिराग पासवान
  30. सीआर पाटिल

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री:

  1. राव इंद्रजीत सिंह
  2. जीतेन्द्र सिंह
  3. अर्जुन राम मेघवाल
  4. प्रतापराव गणपतराव जाधव
  5. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

  1. जितिन प्रसाद 
  2. श्रीपद नाइक
  3. पंकज चौधरी
  4. कृष्णपाल गुर्जर
  5. रामदास अठावले
  6. रामनाथ ठाकुर
  7. नित्यानंद राय
  8. अनुप्रिया पटेल
  9. वी सोमन्ना
  10. डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी
  11. एसपी सिंह बघेल
  12. शोभा करंदलाजे
  13. कीर्ति वर्धन सिंह
  14. बीएल वर्मा
  15. शांतनु ठाकुर
  16. सुरेश गोपी
  17. एल मुरुगन
  18. अजय टम्टा 
  19. बंडी संजय कुमार
  20. कमलेश पासवान
  21. भागीरथ चौधरी
  22. सतीश चंद्र दुबे
  23. संजय सेठ
  24. रवनीत सिंह बिट्टू
  25. दुर्गा दास उइके
  26. रक्षा खडसे
  27. सुकांत मजूमदार
  28. सवित्री ठाकुर
  29. तोखन साहू
  30. राजभूषण चौधरी
  31. भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा
  32. हर्ष मल्होत्रा
  33. निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया
  34. मुरलीधर मोहोल
  35. जॉर्ज कुरियन
  36. पबित्रा मार्गेरिटा
Latest and Breaking News on NDTV

नेहरू के बाद तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे PM 

सफेद कुर्ता एवं चूड़ीदार पायजामा तथा नीली जैकेट पहने 73 वर्षीय मोदी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली. जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं.

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में, भाजपा बहुमत हासिल करने में विफल रही. इस वजह से वह उन सहयोगी दलों पर निर्भर हो गई, जिनके सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी, हम (सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी, जद (यू) नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ 'ललन', तेदेपा के राम मोहन नायडू और लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. इन पांच सहयोगियों में से प्रत्येक को एक-एक कैबिनेट बर्थ मिला है. कुमारस्वामी और मांझी क्रमश: कर्नाटक और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

5 साल बाद कैबिनेट में लौटे भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा 

भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा पांच साल बाद कैबिनेट में लौटे हैं, जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मोदी कैबिनेट में नए चेहरे हैं.

भाजपा नेता पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. ये सभी नेता पहले राज्यसभा में थे, लेकिन अब लोकसभा के लिए चुने गए हैं.

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र कुमार, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव, सी आर पाटिल, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, हरदीप सिंह पुरी, किरण रीजीजू, अन्नपूर्णा देवी और गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Latest and Breaking News on NDTV

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली 240 सीटें 

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है. उसे 240 सीट मिली हैं. हालांकि, भाजपा-नीत राजग ने 293 सीट के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया. इसके बाद राजग की बैठक में मोदी को पिछले दिनों भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुना गया था.

नेता चुने जाने के बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

शपथ ग्रहण समारोह में देश और विदेश के कई शीर्ष नेता भी शामिल हुए. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी इस मौके पर मौजूद थे, हालांकि कई विपक्षी नेता समारोह में शामिल नहीं हुए.

Latest and Breaking News on NDTV

देश की ख्‍यातनाम शख्सियतें समारोह में हुई शामिल  

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार भी मौजूद थे.

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, रजनीकांत, उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने वालों में शामिल थे.

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के कई शीर्ष नेता मौजूद थे.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग टोबगे, बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

मुइज्‍जू की यात्रा मानी जा रही है महत्‍वपूर्ण 

विदेशी नेताओं में मुइज्जू की यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह भारत और मालदीव के बीच संबंधों में जारी तनाव के बीच हुई है.

क्षेत्रीय समूह ‘दक्षेस' (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) देशों के नेताओं ने मोदी के पहले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था, जब उन्होंने (मोदी ने) भाजपा की शानदार चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था.

मोदी जब 2019 में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेता शामिल हुए थे.

इस बार, मोदी और नयी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक नेताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों के अलावा ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के साथ ही सफाई कर्मचारी और मजदूर भी शामिल हुए.

इस भव्य आयोजन के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में लगभग 9,000 लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें :

* नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में यूपी के इन नेताओं को मिली जगह, ये नेता पहली बार बने हैं मंत्री
* कौन हैं नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह, जो केंद्र में बने पहली बार मंत्री...
* कभी नीतीश ने बनाया था CM, अब मिली 'मोदी टीम में जगह, संघर्षों से भरा रहा जीतन राम मांझी का जीवन



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/4Tdq1V9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages